- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP : भदोही के दो...

x
Uttar Pradesh उत्तरप्रदेश : भदोही में ज्ञानपुर जिले की पुलिस की बड़ी सफलता हाथ लगी। सुरियावां थाने के हिस्ट्रीशीटर, गैंगेस्टर के आरोपी एवं 10-10 हजार के इनामी दो बदमाशों को महाराष्ट्र के बसई फाटा से गिरफ्तार कर लिया।
गुरुवार को ट्रांजिस्ट रिमांड लेने के बाद जेल भेजा गया। दोनों अवैध असलहे से राहगीरों से छिनैती, लूट की घटनाओं को अंजाम देते थे। पुलिस लाइन सभागार में गुरुवार को एएसपी शुभम अग्रवाल ने पत्रकारों से रुबरु होकर घटना का खुलासा किया। बताया कि सुरियावां के हिस्ट्रीशीटर हिमांशु सिंह उर्फ कल्लू निवासी कनकपुर (मेढ़ी) और उदल सिंह निवासी भीमसेनपुर संगठित होकर गैंग बनाकर राहगीरों से लूट, छिनैती और मोटर साइकिल चोरी जैसी घटनाओं को अंजाम देते। इनके भय एवं आतंक से आम जनमानस काफी भयभीत रहता।
बीते 26 मार्च 2025 को पुलिस ने दोनों के खिलाफ गैंगेस्टर का केस दर्ज किया। एसपी ने दोनों पर 10-10 हजार का इनाम घोषित किया। दोनों की गिरफ्तारी के लिए सर्विलांस, एसओजी और सुरियावां पुलिस की संयुक्त टीम लगाई गई। इलेक्ट्रानिक साक्ष्य के आधार पर दोनों के महाराष्ट्र में होने की पुष्टि हुई। दो दिन पूर्व टीम ने दोनों को बसई फाटा थाना पेल्हार (महाराष्ट्र) से गिरफ्तार कर लिया।
एएसपी ने बताया कि पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि लूट और छिनैती से मिलने वाले सामान को बेचकर आपस में बांट लेते। बताया कि दोनों को ट्रांजिस्ट रिमांड के लिए कोर्ट में पेश किया गया। उसके बाद दोनों को जेल भेजा गया। दोनों के खिलाफ दर्जन भर मुकदमें दर्ज है। गिरफ्तारी टीम में उप निरीक्षक सुरेश यादव, राहुल यादव, अहम सिंह आदि रहे।
Tagsभदोहीहिस्ट्रीशीटरमुंबईगिरफ्तारBhadohihistory sheeterMumbaiarrestedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





