- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP : मुठभेड़ में...
उत्तर प्रदेश
UP : मुठभेड़ में ताजिया विवाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Jyoti Nirmalkar
22 July 2024 10:46 AM IST

x
यूपी UP के बरेली के शाही में Tajia ताजिया निकालने के दौरान हुए विवाद की रंजिश में बवाल कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों को कड़ा सबक सिखाने की तैयारी है। पुलिस-प्रशासन ने बवाल के आरोपियों के एक धर्मस्थल और मकान समेत 16 अवैध निर्माण चिह्नित कर उस पर बुलडोजर चलाने की तैयारी है। साथ ही, मुठभेड़ में दो उपद्रवी गिरफ्तार हुए हैं, जिनमें से एक के पैर में गोली लगी है।
शाही के गौसगंज गांव में 17 जुलाई को ताजिया निकालने के दौरान TEMPLE मंदिर के सामने ढोल बजाने से मना करने की रंजिश में शुक्रवार रात समुदाय विशेष के आरोपियों ने सुनियोजित साजिश के तहत बवाल कर दिया। इसके लिए दिन में ही रामपुर, मीरगंज, देवरनिया, सीबीगंज से लोगों को बुलाकर एकत्र किया गया। फिर रात में रूपचंद के घर की खिड़की से महिलाओं पर लेजर लाइट डालकर उकसाया और विरोध करने पर हमला कर दिया।
इस दौरान कुंदन लाल वर्मा, सोमपाल वर्मा, मोहन लाल वर्मा, जयप्रकाश लोधी आदि के घरों में तोड़फोड़ की गई। कई लोग घायल भी हो गए। पीड़ित पक्ष और पुलिस की ओर से 60 नामजद समेत 80 के खिलाफ दो मुकदमे दर्ज कर 33 आरोपियों को शनिवार को पुलिस ने जेल भेज दिया। शनिवार देर रात पुलिस ने गौसगंज निवासी आलमगीर और निजाकत अली की बिहारीपुर के जंगल में घेराबंदी की तो दोनों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की कार्रवाई में दोनों को ARREST गिरफ्तार कर लिया गया। आलमगीर के पैर में गोली लगी है।
TagsUPमुठभेड़ताजिया विवादआरोपीगिरफ्तारखबरों के अपडेट के लिए जुड़े रहे जनता से रिश्ता पर | CREDIT NEWS: जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





