- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP : पुलिस से भिड़े...
उत्तर प्रदेश
UP : पुलिस से भिड़े टॉप टेन हिस्ट्रीशीटर, मुठभेड़ में घायल, पिस्टल भी छिनी
Saba Naaz
19 Jun 2025 3:57 PM IST

x
Uttar Pradesh उत्तरपद्रेश : गोकशी की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को उपकरण बरामद करने के लिए आई हाफिजपुर पुलिस से बदमाश ने पिस्टल छीन ली। सूचना पर पहुंची गढ़ पुलिस और हाफिजपुर पुलिस ने बदमाश को घेर लिया।
इस दौरान बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। घायल को बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि दो दिन पूर्व जनपद के थाना हाफिजपुर क्षेत्र में गोकशी की घटना हुई थी। घटना में पुलिस ने अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज की। बुधवार को पुलिस ने गढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव अठसैनी निवासी नुरू को गिरफ्तार किया। देर रात को पुलिस आरोपी को घटना में प्रयुक्त कटान के उपकरण बरामद करने के लिए गढ़ क्षेत्र के जंगल में लेकर पहुंची।
वहां आरोपी ने पुलिस की पिस्टल छीन कर भागने लगा। इसको लेकर गढ़ कोतवाली पुलिस को जानकारी दी। सूचना पर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हाफिजपुर पुलिस के साथ बदमाश को जंगल में तलाश किया। इस दौरान बदमाश ने पुलिस पर छीनी गई पिस्टल से फायरिंग कर दी। फायरिंग में पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए।
पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। जिसको स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया गया है कि घायल अपराधी गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली का टॉप टेन हिस्ट्रीशीटर बदमाश है, जिसके खिलाफ गोकशी समेत अन्य कई संगीन धाराओं में अभियोग पंजीकृत है।
Tagsपुलिसभिड़ेटॉप टेनहिस्ट्रीशीटरमुठभेड़घायलपिस्टलPoliceBhideTop TenHistory SheeterEncounterInjuredPistolजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





