उत्तर प्रदेश

यूपी: एसएसपी को गायब मिले चौकी प्रभारी लाइन हाजिर, हुई कार्रवाई

Deepa Sahu
3 May 2022 11:34 PM IST
यूपी: एसएसपी को गायब मिले चौकी प्रभारी लाइन हाजिर, हुई कार्रवाई
x
फलावदा कस्बे चौकी प्रभारी रणवीर सिंह चौकी पर नहीं मिले।

मेरठ : फलावदा कस्बे चौकी प्रभारी रणवीर सिंह चौकी पर नहीं मिले। एसएसपी के निरीक्षण में सामने आया कि चौकी को छोड़कर किसी अन्य स्थान पर गए हुए थे, जिसके बाद चौकी प्रभारी को तत्काल प्रभाव से प्रशासनिक आधार पर लाइन हाजिर कर दिया गया।


हुआ यूं कि एसएसपी प्रभाकर चौधरी सोमवार को देहात में गश्त चेकिंग पर निकले थे। वह इंचौली से मवाना होते हुए फलावदा की कस्बा चौकी पर पहुंचे, जहां पर चौकी इंचार्ज मौजूद नहीं थे। उस समय चौकी प्रभारी गश्त पर भी नही थे। वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने चौकी इंचार्ज को एसएसपी के पहुंचने की सूचना दी। उसके बाद भी चौकी इंचार्ज मौके पर नहीं पहुंच पाए। एसएसपी वहां से लौट गए और उन्होंने एसपी देहात केशव कुमार से चौकी प्रभारी रणवीर सिंह की जांच के आदेश दिए। एसपी देहात केशव कुमार ने बताया कि एसएसपी के निरीक्षण के दौरान दरोगा रणवीर सिंह चौकी पर नही थे। किसी भी अफसर को उन्होंने कोई सूचना भी नहीं दी थी। वह चौकी एरिया में भी नहीं थे। चौकी क्षेत्र में गश्त नहीं करने की वजह से उन पर कार्रवाई की गई है।


Next Story