उत्तर प्रदेश

UP: बाइक और कार की टक्कर में छह लोगों की मौत

Riyaz Ansari
6 May 2025 3:21 PM IST
UP: बाइक और कार की टक्कर में छह लोगों की मौत
x

UP उत्तर प्रदेश : शाहजहांपुर जनपद में सोमवार रात एक सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। यह हादसा मदनापुर थाना क्षेत्र के काविलपुर गांव के पास बरेली-इटावा मार्ग पर हुई, जहां तेज रफ्तार से आ रही बाइक और कार की आमने-सामने टक्कर हो गई।

पुलिस के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक का फ्यूल टैंक फट गया और उसमें आग लग गई। बाइक पर सवार चार युवक, रवि, आकाश, दिनेश और अभिषेक गंभीर रूप से घायल हो गए और इलाज के दौरान उनकी जान चली गई। वहीं, कार में सवार सुधीर और सोनू की मौके पर ही मृत्यु हो गई।

मृत बाइक सवार तिलहर कस्बे के रहने वाले थे और पास के गांव में भोज में शामिल होने गए थे, जबकि कार सवार बरेली से एक गांव में शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे

Next Story
null