उत्तर प्रदेश

UP : प्रतिबंधित वॉकी टॉकी के साथ सात युवकों को सीमा से पकड़ा गया

Saba Naaz
29 Jun 2025 3:19 PM IST
UP : प्रतिबंधित वॉकी टॉकी के साथ सात युवकों को सीमा से पकड़ा गया
x
Uttarpradesh उत्तरप्रदेश : भारत नेपाल सीमा रुपईडीहा से एसएसबी ने सात युवकों को प्रतिबंधित वॉकी टॉकी के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवक बहराइच, बिजनौर, कुशीनगर और महाराष्ट्र के पुणे से हैं।
पूछताछ में युवकों ने बताया कि वो कैटरिंग का काम करते हैं और इस दौरान वॉकी टॉकी का प्रयोग करते हैं। उनके खिलाफ दूर संचार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। युवकों को प्रतिबंधित वॉकी टॉकी इस्तेमाल करने के आरोप में जेल भेजा गया है।
Next Story