- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP : चापड़ से वार कर...
उत्तर प्रदेश
UP : चापड़ से वार कर सिक्योरिटी गार्ड की हत्या, मुंबई में करता था नौकरी
Saba Naaz
28 Jun 2025 4:51 PM IST

x
Lucknow लखनऊ : राजधानी लखनऊ में शुक्रवार देर रात मुंबई में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करने वाले साबिर अली (40) की चापड़ से वार करके हत्या कर दी गई।
हत्या का आरोप रायबरेली निवासी मुन्ना और उसके साथियों पर है। साबिर मूल रूप से रायबरेली में नयापुरवा, निरालानगर का रहने वाला था। इस पर मुन्ना के बेटे पप्पू की हत्या का आरोप था। पुलिस ने मुन्ना व अन्य अज्ञात पर हत्या का केस दर्ज किया है। घटना मदेयगंज थाना क्षेत्र के खदरा की है। डीसीपी सेंट्रल आशीष श्रीवास्तव के मुताबिक, रात करीब 2:30 बजे एक युवक की हत्या होने की जानकारी मिली।
मौके पर पहुंचने पर पुलिस को शव पड़ा मिला। तलाशी के दौरान पास से एक मोबाइल मिला। उस मोबाइल से कॉल करने पर रायबरेली निवासी वसीम ने शव की शिनाख्त अपने भाई के रूप में की। वसीम ने बताया कि 2017 में साबिर, मुन्ना के बेटे पप्पू की हत्या में जेल गया था। जेल से छूटने के बाद वह मुंबई में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी कर रहा था। वसीम का आरोप है कि मुन्ना ने साथियों संग बदला लेने के लिए भाई की हत्या कर दी।
इंस्पेक्टर राजेश सिंह के मुताबिक, प्राथमिक जांच में पता चला कि शाबिर किसी के साथ खदरा पहुंचा था। यहां उसकी हत्या कर दी गई। सूचना पर भाई वसीम और रायबरेली पुलिस आ रही है। पुलिस की पांच टीमें गठित की गई हैं। हत्यारोपियों की तलाश की जा रही है।
Tagsचापड़वारसिक्योरिटी गार्डहत्याChapadattacksecurity guardmurderजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





