- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP School College:...
UP School College: कोरोना के बढ़ते केस के बीच 30 जनवरी तक स्कूल-कॉलेज बंद, ऑनलाइन चलती रहेंगी कक्षाएं

UP School-College Closed Updated: उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच सभी शैक्षणिक संस्थानों की छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं. यूपी में अब 30 जनवरी तक सभी स्कूल-कॉलेज बंद रखने का आदेश जारी किया गया है. राज्य में जनवरी के पहले सप्ताह में कोरोना संक्रमण की बढ़ती रफ्तार को देखते हुए स्कूल-कॉलेज 16 जनवरी तक बंद किए गए थे, जिसके बाद स्थिति की समीक्षा हुई और शैक्षणिक संस्थानों को बंद रखने की मियाद 23 जनवरी तक बढ़ा दी गई थी. अब एक बार फिर कोरोना संक्रमण के हालात पर समीक्षा के बाद 30 जनवरी 2022 तक के लिए स्कूल-कॉलेजों को बंद रखने का फैसला किया गया है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





