- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP : रिजवान जहीर को...
UP : रिजवान जहीर को जेल में सुविधाएं, तीन बंदी रक्षक निलंबित

Lucknow.लखनऊ: ललितपुर जेल में पूर्व सांसद रिजवान जहीर को अवैध सुविधाएं मुहैया कराने के आरोप में तीन जेल कर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। इनमें प्रधान बंदी रक्षक राजेंद्र प्रसाद और वीरेंद्र शाह के अलावा बंदी रक्षक रजनेश यादव शामिल हैं। ललितपुर जिला जेल में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निरीक्षण में पाया गया कि पूर्व सांसद रिजवान जहीर को बैरक में नियम विरुद्ध गद्दा, तकिया, बैटरी चालित पंखा, देसी घी, अचार, टिफिन, तेल, साबुन, शैंपू, क्रीम समेत अन्य सामान मुहैया कराया गया था। कई आपत्तिजनक सामान और 30 हजार रुपये नकद भी बरामद हुए।
मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच कानपुर रेंज के उप महानिरीक्षक कारागार को सौंपी गई। जांच में दोषी पाए गए कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मामले में जेल अधीक्षक के खिलाफ भी जल्द कार्रवाई हो सकती है। पूर्व बसपा सांसद रिजवान जहीर बलरामपुर के नगर पंचायत तुलसीपुर के पूर्व अध्यक्ष फिरोज अहमद पप्पू की हत्या की साजिश के आरोप में जेल में बंद हैं।





