उत्तर प्रदेश

UP Rain: प्रदेश के 40 जिलों में आज होगी भारी बारिश, IMD का ताजा अपडेट

Bharti Sahu 2
11 Aug 2024 2:41 AM GMT
UP Rain:  प्रदेश के 40 जिलों में आज होगी भारी बारिश,  IMD का ताजा अपडेट
x
UP Rain: रविवार यानी आज उत्तर प्रदेश के 40 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ की ओर से जारी अपडेट के मुताबिक अगले 24 घंटे में उत्तर प्रदेश के 40 जिलों में मूसलाधार बारिश होगी। इसके अलावा कई जिलों में आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है। रविवार 11 अगस्त को पूर्वी उत्तर प्रदेश से लेकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश तक मौसम सुहाना बना रहेगा और आसमान में बादल छाए रहेंगे। कुछ जिले ऐसे हैं जहां बूंदाबांदी बारिश की संभावना है। रविवार को जिन जिलों में अलर्ट जारी किया गया है, उनके बारे में जानने से पहले आइए जानते हैं कि पिछले 24 घंटों में उत्तर प्रदेश का मौसम कैसा रहा? तो आपको बता दें कि पिछले 24 घंटों में उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में सबसे ज्यादा बारिश दर्ज की गई। हरदोई जनपद में बीते 24 घंटे में 57.4 मिली मीटर बरसात दर्ज की गई। इसी तरह शनिवार को उत्तर प्रदेश का बांदा जनपद सर्वाधिक गर्म रहा। बांदा जनपद में पिछले 24 घंटे में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इसी तरह गाजीपुर तापमान कम रहा। गाजीपुर का न्‍यूनतम तापमान 23.05 डिग्री सेल्‍सियस रिकार्ड किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ द्वारा जारी अपडेट के अनुसार रविवार सुबह 8:30 बजे से सोमवार सुबह 8:30 बजे तक उत्तर प्रदेश के 40 जनपदों में भारी बरसात की संभावना जाहिर की गई है
Next Story