उत्तर प्रदेश

UP Rain Alert: कानपुर, प्रयागराज और आगरा समेत कई जिलों में आज भारी बारिश

Bharti Sahu 2
25 Aug 2024 3:33 AM GMT
UP Rain Alert: कानपुर, प्रयागराज और आगरा समेत कई जिलों में आज भारी बारिश
x
UP Rain Alert: रविवार को पूर्वी उत्तर प्रदेश के साथ ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ द्वारा जारी अपडेट के अनुसार रविवार सुबह 8:30 बजे से सोमवार सुबह 8:30 बजे तक उत्तर प्रदेश के 19 जनपदों में भारी बरसात होगी। कई जगह मेघ गर्जन और वज्रपात होने की भी संभावना को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। जारी अपडेट के अनुसार आगामी 24 घंटे में उत्तर प्रदेश के बांद्रा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, कानपुर देहात, कानपुर नगर, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर एवं आसपास के जनपदों में भारी बरसात होगी।
गाजीपुर जनपद में शुक्रवार से लेकर शनिवार तक 24 घंटे में 66.0 मिली मीटर बरसात दर्ज की गई। इसके अलावा बीते 24 घंटे में उरई का तापमान सबसे अधिक रहा। यहां पर अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इसी तरह बीते 24 घंटे में न्यूनतम तापमान की बात करें तो उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जनपद का तापमान सबसे कम रहा। शनिवार को मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ द्वारा जारी अपडेट के अनुसार बीते 24 घंटे में गाजीपुर जनपद में न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
Next Story