- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP : शारीरिक संबंध...
उत्तर प्रदेश
UP : शारीरिक संबंध बनाने का दबाव, मना करने पर उतारा मौत के घाट
Dolly
2 July 2025 7:26 PM IST

x
Uttar Pradesh उत्तरप्रदेश : आगरा के थाना किरावली क्षेत्र के गांव अभुआपुरा में शनिवार को संदिग्ध परिस्थिति में महिला का शव छत पर पड़ा हुआ मिला था। चेहरे और गले पर चोट के निशान थे।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक महिला की हत्या गला घोंटने के कारण हुई थी। थाना पुलिस केस दर्ज कर हत्या के खुलासे के लिए जुटी हुई थी। सहायक पुलिस आयुक्त अछनेरा गौरव सिंह ने बुधवार को कार्यालय में हत्या के खुलासे के संबंध में प्रेस वार्ता बुलाई। एसीपी अछनेरा ने जानकारी देते हुए बताया कि घटना की जांच के दौरान संदिग्ध लोगों से पूछताछ की गई।
जिसमें अजय पुत्र राजेंद्र निवासी अभुआपुरा का नाम प्रकाश में आया। मंगलवार को पुलिस ने महुअर पुल के पास से अजय को पकड़ लिया। एसीपी के मुताबिक अजय ने पुलिस को बताया कि वह राजमिस्त्री है, उसी ने महिला की हत्या की है। आरोपी अजय ने पुलिस को बताया कि पिछले दो महीने से उसके महिला से अवैध संबंध थे। वह छत पर महिला से मिलने गया था।
इस पर उसने शारीरिक संबंध बनाने की बात कही, जिस पर महिला ने इंकार कर दिया। इसे लेकर दोनों में झगड़ा हो गया और अजय ने महिला की गला घोंटकर हत्या कर दी। एसीपी अछनेरा गौरव सिंह ने बताया कि आरोपी अजय को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया है। आरोपी का पुराना आपराधिक इतिहास नहीं है। इस दौरान थानाध्यक्ष किरावली केवल सिंह मौजूद रहे।
Tagsहत्याआगराMurderAgraजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





