उत्तर प्रदेश

यूपी पुलिस एसआई: सब-इंस्पेक्टर पद पर मृतक आश्रित भर्ती का चयन परिणाम जारी, देखे डिटेल

Teja
13 May 2022 7:02 AM GMT
यूपी पुलिस एसआई: सब-इंस्पेक्टर पद पर मृतक आश्रित भर्ती का चयन परिणाम जारी, देखे डिटेल
x
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने सब-इंस्पेक्टर पद पर मृतक आश्रित भर्ती का चयन परिणाम जारी कर दिया है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने सब-इंस्पेक्टर पद पर मृतक आश्रित भर्ती का चयन परिणाम जारी कर दिया है। मृतक आश्रित कोटे से एसआई के एक पद पर भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा 13 अप्रैल 2022 को आयोजित हुई थी। इससे पहले 11 मई को भी यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड ने मृतक आश्रित कोटे की कई भर्तियों के रिजल्ट जारी किए थे। इनमें सहायक परिचालक, कांस्टेबल पीएससी, कांस्टेबल नागरिक पुलिस, कर्मशाला कर्मचारी, फायरमैन, सब इंस्पेक्टर जैसे पद शामिल हैं।

कांस्टेबल पीएसी के पद पर मृतक आश्रित के रूप में पुरुष महिला अभ्यर्थियों की भर्ती 2022 में 7 का चयन किया गया है। 13 अप्रैल 2022 को शारीरिक दक्षता परीक्षा आयोजित की गई थी इसमें कुल 9 पदों के लिए 7 का चयन किया गया। 2 अनुपस्थित रहे। कांस्टेबल पीएसी के 31 पदों पर मृतक आश्रित कोटे की एक अन्य भर्ती परीक्षा (पीईटी) 13 अप्रैल को हुई थी। इसमें 22 का चयन किया गया।
मृतक आश्रित कोटे से फायरमैन के चार पदों पर भर्ती के लिए पीईटी 13 अप्रैल 2022 को हुई जिसमें 2 का चयन किया गया। 1 अभ्यर्थी असफल रहा और एक अनुपस्थित रहा।


Next Story