उत्तर प्रदेश

UP Police Bharti 2025: भर्ती के लिए यूपी पुलिस ने शुरू की OTR प्रणाली, जानें नियम और शर्तें

Harrison
31 July 2025 2:51 PM IST
UP Police Bharti 2025: भर्ती के लिए यूपी पुलिस ने शुरू की OTR प्रणाली, जानें नियम और शर्तें
x
Uttar Pradesh उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से यूपी में कांस्टेबल या इंस्पेक्टर के पदों पर आवेदन करने के लिए ओटीआर प्रणाली को लागू कर दिया गया है। जो उम्मीदवार यूपी पुलिस में कांस्टेबल या इंस्पेक्टर के पदों पर नौकरी करना चाहते हैं वे आज से ओटीआर कर सकते हैं।
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से कांस्टेबल और इंस्पेक्टर के पदों पर नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। दरअसल पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से एक अहम फैसले को मंजूरी देते हुए अब बोर्ड द्वारा आयोजित सभी पदों के लिए अभ्यर्थियों को One Time Registration (OTR) करना होगा। बता दें, ओटीआर प्रणाली को 31 जुलाई, 2025 से लागू कर दिया गया है। जो उम्मीदवार कांस्टेबल या इंस्पेक्टर के पदों पर आवेदन करना चाहते हैं, अब उन्हें केवल एक बार रजिस्ट्रेशन करना होगा। उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
ओटीआर लागू करने का उद्देश्य
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से ओटीआर लागू करने का मुख्य उद्देश्य यूपी पुलिस में होने वाली भर्ती प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और उम्मीदवारों के लिए आवेदन प्रक्रिया को सुविधाजनक बनाना है। जो उम्मीदवार कांस्टेबल या इंस्पेक्टर के पदों पर नौकरी करने के लिए तैयारी कर रहे हैं, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आज ही ओटीआर प्रक्रिया को पूरा कर लें।
Next Story