उत्तर प्रदेश

UP: यंत्र सप्लाई कंपनी को नोटिस, भुगतान पर रोक

Ashish verma
29 May 2025 10:05 PM IST
UP: यंत्र सप्लाई कंपनी को नोटिस, भुगतान पर रोक
x
यंत्र सप्लाई कंपनी को नोटिस

Lucknow.लखनऊ। संस्कृति निदेशालय ने वाद्य यंत्रों की आपूर्ति करने वाली कंपनी बिल्डअप को नोटिस भेजा है। संस्कृति निदेशक विशाल सिंह ने बताया कि वाद्य यंत्रों की गुणवत्ता व अन्य मामलों की जानकारी लेने के लिए कंपनी को नोटिस भेजा गया है। फिलहाल कंपनी को भुगतान नहीं किया जाएगा। उधर, घोटाले के बाद भी कुछ अधिकारियों ने वाद्य यंत्रों की 914 किट में से 825 किट लोक कलाकारों को बांट दी हैं। इससे सभी वाद्य यंत्रों की गुणवत्ता की जांच करना संस्कृति निदेशालय के लिए चुनौती बन गई है।

योगी सरकार के आठ साल पूरे होने पर प्रदेश भर में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में लोक कलाकारों को बांटने के लिए पांच तरह के वाद्य यंत्रों की 914 किट खरीदी गई थीं। वाद्य यंत्रों की खरीद के लिए प्रति किट 12 हजार रुपये की स्वीकृति दी गई थी, लेकिन कुछ अधिकारियों ने मिलीभगत कर किट 32,800 रुपये में खरीद ली। संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने तत्कालीन विशेष सचिव रवींद्र कुमार की अध्यक्षता में कमेटी बनाकर मामले की प्रारंभिक जांच कराई थी। समिति ने वाद्य यंत्रों की खरीद में बड़े पैमाने पर अनियमितताएं पाई थीं और उनकी गुणवत्ता पर सवाल उठाए थे। इसके बाद तत्कालीन सहायक निदेशक डॉ. राजेश अहिरवार और निजी सहायक कुलदीप सिंह को निलंबित कर दिया गया था।


Next Story