- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP News:दीवार पर बैठे...
उत्तर प्रदेश
UP News:दीवार पर बैठे युवक की कुएं में गिरने से मौत
Bharti Sahu 2
17 Sept 2024 8:03 AM IST

x
UP News: बकेश गांव निवासी 35 वर्षीय विकास राय पुत्र स्वर्गीय शंभू रविवार की देर शाम अपने घर के सामने स्थित कुएं की दीवार पर बैठा था। अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह कुएं में गिर गया। शोर सुनकर ग्रामीण भी आ गए। दो घंटे की मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने उसे कुएं से बाहर निकाला। उसे ग्रामीण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक विकास के माता-पिता की तीन वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है। विकास तीन वर्षों से घर पर रहकर खेतीबाड़ी करता था। वह परिवार का इकलौता सहारा था।
TagsUPदीवारबैठेयुवककुएंमौत UPwallsittingyoung manwelldeath जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





