उत्तर प्रदेश

UP News:नदी में नहाते समय युवक डूबा

Bharti Sahu 2
7 Oct 2024 8:18 AM IST
UP News:नदी में नहाते समय युवक डूबा
x
UP News: रविवार को दोस्तों के साथ घाघरा नदी में नहाने गया युवक गहरे पानी में डूब गया। दोस्तों ने शोर मचाया तो आसपास के लोगों ने तलाश शुरू की। लेकिन, सफलता न मिलने पर एनडीआरएफ की टीम ने तलाश शुरू कर दी है। बेलघाट क्षेत्र के नरगदा जंगा सिंह गांव के श्रीराम का 18 वर्षीय पुत्र नीरज रविवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे दोस्तों के साथ कम्हरिया घाट के पास घाघरा नदी में नहाने गया था। नहाते समय नीरज गहरे पानी में चला गया। उसे डूबता देख उसके दोस्तों ने शोर मचाया। आसपास के लोग उसे बाहर निकालने का प्रयास करने लगे। उन्होंने काफी तलाश की। बाद में स्थानीय पुलिस एनडीआरएफ टीम के साथ मौके पर पहुंची और युवक की तलाश शुरू की। देर शाम तक युवक का पता नहीं चल सका था।
Next Story