उत्तर प्रदेश

UP News: युवक को घर से खींचकर चौराहे पर हत्या

Bharti Sahu 2
21 Sept 2024 10:58 AM IST
UP News: युवक को घर से खींचकर चौराहे पर हत्या
x
UP News: कानपुर में एक युवक को घर से खींचकर चौराहे पर पीट-पीटकर मार डाला गया। इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने वाले हिस्‍ट्रीशीटर के भाई हैं। दोनों आरोपी 15 दिन पहले ही जेल से छूटे हैं। आरोपियों ने गुरुवार रात को भी उनके घर पर हमला किया था। घर पर हुए हमले की शुक्रवार दोपहर गोविंदनगर थाने में शिकायत कर लौट रहीं दो बहनें घर भी नहीं पहुंचीं कि उनके भाई की हत्‍या कर दी गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर देर रात चार लोगों को गिरफ्तार किया है। बीते वर्ष हिस्ट्रीशीटर और उसके भाइयों ने मुस्कान के परिवार पर हमला किया था। सूचना पर तत्कालीन रतनलाल नगर चौकी इंचार्ज शुभम सिंह फोर्स सहित मौके पर पहुंचे थे तो आरोपितों ने पुलिस का घेराव कर लिया था। पुलिस आगे बढ़ी तो पथराव भी किया था, जिसमें कुछ पुलिस कर्मियों को चोंटें भी आई थीं।
Next Story