उत्तर प्रदेश

UP News: बिजली के करंट से युवक की मौत

Bharti Sahu 2
25 Sept 2024 7:08 AM IST
UP News: बिजली के करंट से  युवक की मौत
x
UP News: मुबारकपुर थाना क्षेत्र के अतरडीहा गांव में इनवर्टर ठीक करते समय करंट की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। परिवार में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के अतरडीहा गांव निवासी 30 वर्षीय रजत उर्फ दीपू सिंह घर पर थे। उनके घर में लगा इनवर्टर खराब हो गया था। वह रात करीब आठ बजे इनवर्टर ठीक करने लगे। इस दौरान करंट की चपेट में आने से झुलस गए।उपचार के लिए सीएचसी मुबारकपुर ले गए, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
Next Story