उत्तर प्रदेश

UP News: युवक ने बगीचे में फांसी लगाकर की आत्महत्या

Bharti Sahu 2
15 Sep 2024 2:47 AM GMT
UP News:  युवक ने बगीचे में फांसी लगाकर की आत्महत्या
x
UP News: मोहिउद्दीनपुर गांव निवासी युवक ने सोखवा बगीचे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मोहिउद्दीनपुर गांव के मजरा दुबे का पुरवा निवासी बुद्धिराम (35) पुत्र राम औतार शनिवार की सुबह घर से निकला था। शाम तक वह वापस नहीं लौटा। शाम करीब सात बजे कुछ लोग सोखवा बगीचे की तरफ गए तो देखा कि एक युवक चिलबिल के पेड़ से अंगौछे के सहारे लटक रहा था। उसकी पहचान बुद्धिराम पुत्र राम औतार के रूप में हुई। फांसी लगाने का कारण आर्थिक तंगी बताया जा रहा है। शव को शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फांसी लगाने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
Next Story