उत्तर प्रदेश

UP News: युवक की जमकर पिटाई, दांत टूटे

Bharti Sahu 2
1 Sept 2024 6:50 AM IST
UP News: युवक की जमकर  पिटाई, दांत टूटे
x
UP News: थाना क्षेत्र के गांव पावली खास निवासी सलमान पुत्र एहसान शनिवार को कंकरखेड़ा थाने पहुंचा। सलमान ने पुलिस को बताया कि वह शुक्रवार की शाम अपने गांव के बड़े मंदिर के बाहर बैठा था। तभी गांव का रहने वाला मोनू और उसके तीन साथी आए और उसके साथ लात घूंसो से बुरी तरह पिटाई की और दांत तोड़ दिए। वहीं मारपीट में पीड़ित का सिर भी फूट गया। सलमान ने अपने टूटे हुए दोनों दांतों को भी पुलिस को दिखाया और मारपीट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए तहरीर दी। पुलिस ने सलमान को मेडिकल के लिए भिजवाया। तहरीर के आधार पर पुलिस मारपीट करने वाले आरोपियों की तलाश में जुट गई है
Next Story