उत्तर प्रदेश

UP News: महिला चीखी और फिर मौत , हत्या की आशंका

Bharti Sahu 2
30 Aug 2024 7:51 AM IST
UP News: महिला चीखी और फिर मौत , हत्या की आशंका
x
UP News: न्यूआजाद नगर गंगापुर कॉलोनी में गुरुवार रात एक महिला की मौत हो गई। पड़ोसियों ने कुछ देर पहले महिला के चीखने चिल्लाने की आवाज सुनी थी। बाद में पति को बच्चे के साथ जाते देखा तो अनहोनी की आशंका पर पड़ोसी उसे पकड़ कर घर में दाखिल हुए। घर में महिला का शव जमीन में पड़ा था। पुलिस को सूचना दी गई। मूलरूप से साढ़ के पासीपुरवा निवासी अजय कुमार ई-रिक्शा चालक है। करीब तीन वर्षों से वह गंगापुर ईडब्लूएस कॉलोनी में 28 वर्षीय पत्नी सोनी व पांच वर्षीय बेटे अभय के साथ रहता है। पड़ोसियों के मुताबिक, गुरुवार रात अजय नशे की हालत में घर पहुंचा था, इसके बाद पति पत्नी में झगड़ा हुआ। पुलिस को सूचना दी। देर रात अजय बेटे को लेकर भागता हुआ दिखा तो लोगों ने पकड़ लिया।
थाना प्रभारी ने बताया कि अजय ने बताया कि उसका पत्नी से झगड़ा हुआ था, इसके बाद वह बाहर आ गया, इतनी देर में पत्नी ने फांसी लगाकर जान दे दी। आनन-फानन में शव नीचे उतारा, डर गया तो बेटे को लेकर भाग रहा था। शव को मॉर्चुरी भेजा गया है। पति को हिरासत में लिया गया है।
Next Story