उत्तर प्रदेश

UP News: महिला से दुष्कर्म के बाद हत्या

Bharti Sahu 2
11 Oct 2024 3:48 AM GMT
UP News:  महिला  से दुष्कर्म  के बाद हत्या
x
UP News: आगरा में मोती महल, शंभू नगर के पास गुरुवार को करीब 35 वर्षीय एक महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई। महिला का शव रेलवे लाइन के पास झाड़ियों में मिला। पास में 10 माह का मासूम बच्चा बेहोश मिला। उसे बुखार आ गया था। कई घंटे से धूप में था। पुलिस को घटना की जानकारी करीब पौने तीन बजे हुई। रेलवे लाइन से करीब 20 मीटर दूर झाड़ियों में एक महिला का शव मिला। कपड़े अस्त-व्यस्त थे। गले और चेहरे पर चोट के निशान थे। शव को मवेशी चराने आए लोगों ने देखा। बच्चे के शरीर पर कोई चोट नहीं थी। वह बेहोश था। हल्ला मचा तो आसपास से लोग मौके पर आ गए। एक महिला ने
बच्चे को उठाया।
शव कई घंटे पुराना प्रतीत हो रहा था। आशंका जताई गई कि धूप में रहने के कारण बच्चा बीमार हुआ है। उसे डॉक्टर के पास भेजा गया। महिला का शव पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सूचना पर एसीपी छत्ता हेमंत कुमार मौके पर पहुंचे थे। फोरेंसिक टीम को बुलाया गया। रेलवे पुलिस भी मौके पर आ गई। छानबीन शुरू की गई। फिलहाल पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लगा है। महिला के शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। आसपास के इलाके में पता कराया जा रहा है कि कोई महिला गायब तो नहीं है। एसीपी छत्ता हेमंत कुमार का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह साफ होगी। महिला की पहचान के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।
Next Story