उत्तर प्रदेश

UP News: महिला की गला रेतकर हत्या

Bharti Sahu 2
18 Oct 2024 11:54 AM IST
UP News: महिला की गला रेतकर हत्या
x
UP News: मुरादाबाद के कटघर थाना क्षेत्र के देवापुर गांव के जंगल की है। गांव के लोग बृहस्पतिवार को खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान हवा चलने पर अचानक उन्हें दुर्गंध आने लगी। उन्होंने रामगंगा नदी किनारे जाकर देखा तो झाड़ियों में एक महिला का शव पड़ा था, लेकिन उसका सिर गायब था। यह देखकर ग्रामीणों के होश उड़ गए। उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह और सीओ कटघर आशीष प्रताप सिंह मौके पर पहुंच गए और उन्होंने फोरेंसिक टीम व एसओजी को भी मौके पर बुला लिया। टीमों ने आसपास सर्च ऑपरेशन चलाया। तभी पुलिस को 30 मीटर की दूरी पर महिला का सिर पड़ा मिला। इसके बाद पुलिस जांच कर रही थी तो कल्याणपुर बाईपास पुल के पास रामगंगा में करीब सात साल के बच्चे का शव पड़ा मिल गया। दोनों शवों के मिलने पर गांव के लोगों में दहशत का माहौल है। महिला और बच्चे के शवों को बरामद कर पुलिस ने जांच शुरू की।
पुलिस ने दोनों शवों की पहचान कराने की कोशिश की। पुलिस ने गांव के लोगों से पूछताछ की, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। पुलिस ने बताया कि महिला की उम्र करीब 30 से 35 साल होगी। शव आठ से 10 दिन पुराना लग रहा है। जबकि बच्चे का शव दो से तीन दिन पुराना लग रहा है। दोनों की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। लेकिन अभी तक पहचान नहीं हो पाई। फिलहाल, पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
Next Story