उत्तर प्रदेश

UP News: स्कूटी से गिरा कर युवती से छेड़छाड़

Bharti Sahu 2
28 Aug 2024 5:34 AM GMT
UP News: स्कूटी से गिरा कर युवती से छेड़छाड़
x
UP News: लखनऊ के वृंदावन कॉलोनी में स्टॉल बंद कर स्कूटी से घर लौट रही युवती का बाइक सवार शोहदों ने पीछा किया। ओवरटेक कर आरोपी स्कूटी सवार युवती को रोकने की कोशिश करने लगे। सफल नहीं होने पर टक्कर मार कर युवती को गिरा दिया। छेड़छाड़ किया। पीड़िता पुलिस को फोन मिलाने लगी। तभी एक युवक ने मोबाइल छीन कर सड़क पर फेंक दिया और साथी संग भागने लगा। इसी बीच गश्त पर निकले पीआरवी जवानों की गाड़ी आती दिखी। पुलिस की गाड़ी देखते ही युवती शोर मचाने लगी। इस बीच बाइक सवार युवक अपने साथी को छोड़ भाग निकला।
पीआरवी जवानों ने एक युवक को दबोच लिया। पीड़िता के मुताबिक मोबाइल टूटने से वह मदद के लिए किसी को फोन नहीं कर पा रही थी। इस बीच उसे पीआरवी टीम गश्त करते हुए दिखाई पड़ी। युवती के शोर मचाने पर पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे। जिन्हें आते देख बाइक सवार एक युवक भाग गया, जबिक दूसरे को पुलिस ने दबोच लिया। आरोपी की पहचान छोटू के तौर पर हुई है। इंस्पेक्टर पीजीआई ब्रजेश चंद्र ने बताया कि युवती की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। भागे हुए शोहदे की तलाश पुलिस कर रही है।
Next Story