उत्तर प्रदेश

UP News: गैस भरवाने को कहा तो पति ने चाकू से कर दिए ताबड़तोड़ वार

Bharti Sahu 2
1 Aug 2024 12:02 PM IST
UP News: गैस भरवाने को कहा तो पति ने चाकू से कर दिए ताबड़तोड़ वार
x
UP News: गैस सिलेंडर भरवाने की बात पर पति आपे से बाहर हो गया और पत्नी पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। शोर सुन पहुंचे मकान मालिक व अन्य लोगों ने पकड़ा तो खुद के पेट में चाकू मार ली। दोनों को एलएलआर अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस मामले में कार्रवाई आगे बढ़ाने के लिए तहरीर का इंतजार कर रही है। ओमजी मिश्रा ने बताया कि 22 वर्षीय बहन आरती की शादी बांदा जिले के अतर्रा निवासी दीपक द्विवेदी से पांच जून 2022 को हुई थी, जिनके 11 माह की बेटी है।
दीपक स्पोर्ट्स
फैक्ट्री में काम करता है और दो माह से घर से करीब 200 मीटर दूरी पर विनोद कुमार के यहां किराए पर रहता है।
आरती ने बताया कि सुबह भूखी बेटी के लिए दूध गर्म करना था और गैस खत्म हो गई। पति से गैस भरवाने की बात पर बहस हुई, तो उसने गुस्से में उसकी गर्दन और गाल समेत कई जगह चाकू से वार कर जान से मारने का प्रयास किया। लोगों ने पकड़ा तो खुद को कमरे में बंद कर अपने पेट में चाकू मार लिया दोनों का अभी इलाज चल रहा है।
Next Story