उत्तर प्रदेश

UP News: वेटर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Bharti Sahu 2
10 Oct 2024 8:23 AM IST
UP News: वेटर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
x
UP News: गोमती नगर के विशालखंड 2 में बुधवार को 20 वर्षीय श्याम सुंदर दास की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। वह वेटर का काम करता था। पुलिस के मुताबिक श्याम सुंदर दास विशालखंड 2 में किराए पर रहता था। मंगलवार रात उसने शराब पी थी। देर रात वह अपने कमरे में पहुंचा। सुबह वह बिस्तर पर मृत मिला। शरीर में कोई हरकत न होने पर उसके दोस्त उसे लोहिया ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Next Story