उत्तर प्रदेश

UP News: तालाब में डूबकर ग्रामीण की मौत

Bharti Sahu 2
14 Sept 2024 11:27 AM IST
UP News: तालाब में डूबकर ग्रामीण की मौत
x
UP News: मटेरा कला गांव निवासी एक ग्रामीण शनिवार सुबह खेत को गया। इसके बाद वापस घर आ रहा था। रास्ते में तालाब में पैर फिसलने से वह डूब गया। उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गोबरे वर्मा (58) शनिवार सुबह नित्य क्रिया के लिए खेत को गए थे। इसके बाद तालाब के निकट नित्य कर्म करने लगे। इसी दौरान उनका पैर फिसल गया। जिसके चलते वह तालाब में डूब गए पुलिस ने शव बाहर निकलवाया। पत्नी ननकी देवी की तहरीर पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि तालाब में डूबने से मौत हुई है। प्रतिदिन की तरह वह खेत भ्रमण के बाद नित्य क्रिया को गए। घर वापस आते समय हादसा हो गया।
Next Story