- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP News: दर्शन कर लौट...
उत्तर प्रदेश
UP News: दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं का वाहन पेड़ से टकराया, बच्चे की मौत, बीस से ज्यादा घायल
Anurag
5 Jun 2025 8:40 AM IST

x
UP News: भगतपुर थाना क्षेत्र के अलीगंज-दलपतपुर मार्ग पर पसियापुरा गांव के पास बुधवार शाम श्रद्धालुओं का वाहन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। इस हादसे में चार वर्षीय प्रियांश की मौत हो गई, जबकि 20 श्रद्धालु घायल हो गए। हादसे के वक्त वे उत्तराखंड के रामनगर स्थित गर्जिया देवी मंदिर के दर्शन कर संभल जिले के नरौली स्थित अपने घर लौट रहे थे। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, जिनमें से पांच श्रद्धालुओं की हालत गंभीर है।
पुलिस के मुताबिक संभल जिले के कैला देवी क्षेत्र के भटोला गांव और चंदौसी के नरौली के श्रद्धालु मैजिक से बुधवार सुबह उत्तराखंड के रामनगर स्थित गर्जिया देवी मंदिर के दर्शन करने गए थे। बुधवार दोपहर श्रद्धालु दर्शन कर वापस लौट रहे थे। बुधवार शाम करीब चार बजे उनका वाहन भगतपुर क्षेत्र के पसियापुरा के पास मोड़ पर पहुंचा। इसी दौरान वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गया। इस हादसे से वाहन में फंसे श्रद्धालुओं में चीख पुकार मच गई।
राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी और श्रद्धालुओं को वाहन से बाहर निकाला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने भटौला निवासी अनंतराम के चार वर्षीय बेटे प्रियांश को मृत घोषित कर दिया।
घायल भटौला निवासी रिंकी, चांदनी, नीतू, भावनी, पूजा, हिमानी, भारती, नरेश, रामचंद्र, मधु, राजवती, नीरू, सूरज, योगिता, कलावती, सरिता को भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया गया। पांच घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। एसपी ग्रामीण कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि हादसा भगतपुर क्षेत्र में हुआ है। एक बच्चे की मौत हो गई है। अन्य घायलों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।
TagsUPश्रद्धालुओंवाहनपेड़टकरायाबच्चेमौतdevoteesvehicletreecollidedchilddeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





