- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Up News: हाईवे पर दो...
उत्तर प्रदेश
Up News: हाईवे पर दो ट्रकों की भिड़ंत, चालक की मौत
Bharti Sahu 2
4 Dec 2024 11:13 AM IST

x
Up News: जिले के नानपारा लखीमपुर मार्ग पर मोतीपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार रात 11 बजे दो ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में संभल निवासी एक ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा ट्रक चालक घायल हो गया। हादसा कोहरे के कारण हुआ बताया जा रहा है।
मोतीपुर थाना क्षेत्र के नानपारा लखीमपुर मार्ग पर निबिया गौढ़ी गांव के पास मंगलवार रात दो ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि एक ट्रक चालक अरविंद कुमार (40) निवासी संभल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरे ट्रक का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों की मदद से पुलिस ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया। उसकी हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
ट्रक चालक के बेहोश होने से उसकी पहचान नहीं हो सकी। वहीं, लखीमपुर की ओर से आ रहे ट्रक में भरा परचून का सामान टक्कर लगने के बाद सड़क पर बिखर गया। जिससे जाम की स्थिति बन गई। पुलिस ने नानपारा से हाइड्रा बुलाकर ट्रक को हटवाया। इसके बाद रात एक बजे यातायात सामान्य हो सका। चौकी प्रभारी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि हादसा कोहरे के कारण होने का अनुमान लगाया जा रहा है। क्योंकि रात में घना कोहरा था। उन्होंने बताया कि मृतक ट्रक चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
TagsUpहाईवेदो ट्रकोंभिड़ंतचालकमौतUpHighwayTwo trucksCollisionDriverDeath जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





