उत्तर प्रदेश

UP News: पूजा करने गईं दो युवतियाँ घाघरा नदी में डूबीं

Bharti Sahu 2
26 Sept 2024 7:34 AM IST
UP News: पूजा करने गईं दो युवतियाँ घाघरा नदी में डूबीं
x
UP News: बहराइच ज़िले के सुजौली क्षेत्र में बुधवार को घाघरा नदी में दो किशोरियां डूब गयी जिससे उनकी मौत हो गई। सूचना पाकर पर मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से दोनों बच्चियों को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।पुलिस सूत्रों ने बताया कि पुत्र की दीर्घायु के लिए जितिया व्रत रखने के दौरान कुछ महिलायें रीति रिवाज के अनुसार नदी के तट पर स्नान करने पहुंची। स्नान करते समय फैर फिसलने से बड़खड़िया गांव निवासी सीमा (16) और लाली (14) गहरे पानी में चली गई और डूबने लगीं। दोनों को आसपास के लोगों ने बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। बच्चियों के डूबने से दोनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। हादसे की सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक हरीश सिंह मौके पर पहुंचे और गोताखोरों की मदद से बच्चियों की तालाश शुरू कर दी है। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से दोनों बच्चियों को शव बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
Next Story