उत्तर प्रदेश

UP News: खेतों में काम कर रहे सर्पदंश के शिकार हुए दो किसान

Bharti Sahu 2
16 Sept 2024 10:25 AM IST
UP News:  खेतों में काम कर रहे सर्पदंश के शिकार हुए दो किसान
x

UP News: पटियाली थाना क्षेत्र के गांव ककराला निवासी शेर सिंह का बेटा नेम सिंह रविवार सुबह अपने खेत में काम कर रहा था, तभी उसके बाएं पैर में सांप ने डस लिया. उसकी चीख पुकार सुनकर आसपास के खेतों में मौजूद लोग वहां पहुंचे और उसके परिजनों को सूचना दी. इसके बाद परिजनों ने उसे इलाज के लिए पटियाली सीएचसी में भर्ती कराया| दूसरी घटना पटियाली थाना क्षेत्र के गांव नगला भजू की है. यहां के निवासी शिशु प्रताप पुत्र राजेंद्र सिंह भी रविवार सुबह अपने खेत में काम कर रहा था, तभी उसे भी सांप ने डस लिया|

Next Story