उत्तर प्रदेश

UP News: करंट लगने से दो किसानों की मौत

Bharti Sahu 2
13 Sept 2024 6:33 AM IST
UP News: करंट लगने से दो किसानों की मौत
x
UP News: बस्ती जिले के दुबौलिया क्षेत्र के सिवान में गुरुवार सुबह अपने खेत देखने गये दो किसानों की हाई वोल्टेज लाइन की चपेट में आने से मृत्यु हो गयी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि क्षेत्र के मसहा गांव के भिखरिया पुरवा गांव निवासी किशनलाल (64) और भिखारी (42) सुबह सिवान में अपने खेत देखने गये थे, तभी वे 11000 केवीए लाइन की चपेट में आकर झुलस गये और दोनों की मौके पर ही मृत्यु हो गयी। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना दिये जाने के बाद भी बिजली विभाग के कर्मचारी मौके पर नहीं आये, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है।
Next Story