- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP News: फावड़े से...
उत्तर प्रदेश
UP News: फावड़े से युवक की उंगली काटने के आरोप में दो गिरफ्तार
Bharti Sahu 2
22 Oct 2024 10:54 AM IST

x
UP News: थाना निबोहरा क्षेत्र के गांव पोखरिया में खेत में पानी लगा रहे युवक की अंगुली काटने वाले दो लोगों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर जेल भेज दिया है। सरिता पत्नी गोवर्धन लाल निवासी पोखरिया निबोहरा ने रविवार को थाना निबोहरा पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके पति खेत में पानी लगा रहे थे। पानी गजेंद्र पुत्र महाराज सिंह के खेत में चला गया। खेत में मौजूद गजेंद्र सिंह पुत्र महाराज सिंह, विजयपाल पुत्र रामनिवास गाली-गलौज करने लगे। पति ने गाली-गलौज का विरोध किया तो गजेंद्र और विजयपाल ने उसे पीटना शुरू कर दिया।
गजेंद्र ने फावड़े से पति पर हमला कर दिया। उसके बाएं हाथ की एक अंगुली कट गई। दूसरी अंगुली कटकर लटक गई। और जान से मारने की धमकी देते हुए दोनों मौके से फरार हो गए। तहरीर पर गजेंद्र सिंह, विजयपाल निवासी पोखरिया थाना निबोहरा के खिलाफ जानलेवा हमला समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया। प्रभारी निरीक्षक निबोहरा सुरेश चंद्र ने बताया कि सोमवार को गजेंद्र सिंह और विजयपाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
TagsUPफावड़ेयुवकउंगलीकाटनेआरोप गिरफ्तारUPshovelyoung manfingercuttingaccusedarrested जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





