- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP News: नाबालिक की...
उत्तर प्रदेश
UP News: नाबालिक की हत्या करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Bharti Sahu 2
24 Sept 2024 11:54 AM IST

x
UP News: शीशगढ़ के दर्जी चौक निवासी वकील अहमद के 14 वर्षीय बेटे अर्सिल की रविवार को मोहल्ला बहेड़ी बस अड्डा निवासी अफगान ने अपने भाइयों कामरान, अदनान और नजरान के साथ मिलकर पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। अर्सिल के मामा तौफीक अहमद की तहरीर पर पुलिस ने अफगान, कामरान, अदनान और नजरान के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने सोमवार पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया। शव जब मोहल्ले में पहुंचा और भीड़ जुट गई। सोमवार रात पुलिस फोर्स की मौजूदगी में अर्सिल का अंतिम संस्कार किया गया। मुकेश चन्द मिश्रा, एसपी उत्तरी ने बताया कि किशोर की हत्या में दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। एहतियातन गांव में भारी पुलिस फोर्स तैनात किया गया है।
TagsUPनाबालिकहत्यादोआरोपीगिरफ्तार UPminormurdertwoaccusedarrested जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





