उत्तर प्रदेश

UP News: दर्दनाक हादसा, बाइकों को टक्कर मारने के बाद खड्ड में पलटी कार

Bharti Sahu 2
28 Nov 2024 6:20 AM IST
UP News: दर्दनाक हादसा, बाइकों को टक्कर मारने के बाद खड्ड  में पलटी   कार
x
UP News: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के लोनीकटरा क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार ने सामने से आ रही दो मोटरसाइकिलों को टक्कर मार दी और पलट गई. इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार लखनऊ के दंपत्ति समेत 3 लोगों की मौत हो गई. पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि लोनीकटरा थाना क्षेत्र के खैराबीरू गांव के पास एक तेज रफ्तार कार ने सामने से आ रही दो मोटरसाइकिलों को टक्कर मार दी और खाई में पलट गई. उन्होंने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि मोटरसाइकिल पर सवार लखनऊ के हरदोइया निवासी पवन वर्मा (39) और उनकी पत्नी सीमा वर्मा (35) सूखी नहर में जा गिरे. वहीं, दूसरी मोटरसाइकिल सवार सुरेश कुमार (48) भी खाई में गिर गए|
हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई. काफी मशक्कत के बाद पति-पत्नी को नहर से बाहर निकाला गया. उन्होंने बताया कि इस बीच कार सवार लोग वाहन से उतरकर मौके से भाग गये। सूत्रों ने बताया कि पुलिस महिला को गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र त्रिवेदीगंज ले गयी, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूत्रों के अनुसार पवन वर्मा अपनी पत्नी के साथ लोनीकटरा थाना क्षेत्र के गुरुदत्तखेड़ा गांव में एक धार्मिक समारोह में शामिल होने आये थे।
लौटते समय उनका वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। समारोह से उनके साथ बाइक पर सुरेश कुमार भी लौट रहे थे। वह पवन के रिश्तेदार थे। थाना प्रभारी डोमित्र सेन रावत ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा फरार कार सवारों का पता लगाया जा रहा है।
Next Story