- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP News: मिलक में...
उत्तर प्रदेश
UP News: मिलक में पटाखा फैक्ट्री में आग लगने से तीन लोग झुलसे
Bharti Sahu 2
16 Oct 2024 2:01 AM GMT
![UP News: मिलक में पटाखा फैक्ट्री में आग लगने से तीन लोग झुलसे UP News: मिलक में पटाखा फैक्ट्री में आग लगने से तीन लोग झुलसे](https://jantaserishta.com/h-upload/2024/10/16/4098271-r.webp)
x
UP News: मिलक में स्थित पटाखा फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। इस दौरान तीन मजदूर आग में झुलस गए।सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया।फैक्ट्री में दिवाली त्योहार के मद्देनजर पटाखा बनाने का कार्य जोरों पर हो रहा है। वर्तमान में बड़ी तादाद में महिला और पुरुष मजदूर फैक्ट्री में काम कर रहे हैं। मंगलवार को भी बड़ी संख्या में महिला और पुरुष मजदूर पटाखा बनाने का काम कर रहे थे। सुबह 9 बजे करीब पटाखों के ढेर में अचानक आग लग गई। आग लगते ही फैक्ट्री में भगदड़ मच गई। हादसे के दौरान मजदूर अपने आप को नहीं संभाल पाए। तीन मजदूर आग में झुलस गएआनन फानन में झुलसे तीनों मजदूरों को बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका उपचार हो रहा है। फैक्ट्री संचालक ने घटना की सूचना फायर बिग्रेड व पुलिस को नहीं दी। फैक्ट्री में आग लगने की सूचना क्षेत्र में आग की तरह फैल गई।
सूचना पर जब पुलिस पहुंची तो फैक्ट्री में पटाखों की जली राख को संचालको द्वारा पानी से धोया जा रहा था। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। हादसा छिपाने के उद्देश्य से फैक्ट्री संचालकों ने पुलिस और फायर बिग्रेड को घटना की सूचना नहीं दी। घायलों को किसी को जानकारी न हो जाए। इसलिए उन्हें सरकारी अस्पताल में नहीं लाया गया। गोपनीयता दिखाते हुए बरेली के एक निजी अस्पताल में घायलों को भर्ती करा दिया गया। नुकसान की जानकारी भी फैक्ट्री मालिक नहीं दे पाए।
TagsUPमिलकपटाखाफैक्ट्रीआगतीनझुलसे UPMilakfirecrackerfactoryfirethreeburnt जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
![Bharti Sahu 2 Bharti Sahu 2](/images/authorplaceholder.jpg?type=1&v=2)
Bharti Sahu 2
Next Story