- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP News: नर्स को गोली...
उत्तर प्रदेश
UP News: नर्स को गोली मारने वाला शख्स पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार
Bharti Sahu 2
14 Sept 2024 10:04 AM IST

x
UP News: युवती को गोली मारने वाला सिरफिरा शुक्रवार को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। वहीं दूसरी तरफ युवती की हालत खतरे से बाहर है। ऑपरेशन के बाद गोली निकाल दी गई है। फिलहाल युवती को एक आंख से दिखाई नहीं दे रहा है। चेहरे और आंख पर सूजन है। डॉक्टर का कहना है कि पट्टी खुलने के बाद स्थित पूरी तरह साफ होगी। कांशीराम आवास निवासी मुस्कान के साथ गुरुवार की रात घटना हुई थी।रात को हॉस्पिटल से अपने घर जा रही थी। रास्ते में नगला टीन निवासी बबलू मौर्या मिला था। युवती पर सीधे गोली चलाई थी। मुस्कान यमुनापार स्थित एक नर्सिंग होम में भर्ती है। मुस्कान ने बताया कि वह बबलू को करीब तीन साल से जानती है। बबलू ईको चालक है। उससे शादी करना चाहता था। उस पर शक करता है। बात-बात पर उसके साथ अभद्रता किया करता था। रास्ता रोककर उसे धमकाता था। उसके साथ अभद्रता करता था। एक बार उसका मोबाइल भी छीन कर ले गया था। पुलिस ने कहा कि मुकदमा की जरूरत नहीं है। वे भी मुकदमा नहीं चाहते थे। उन्हें लगा कि बबलू अब बेटी को परेशान नहीं करेगा।
चौकी पर पुलिस ने उनकी शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया। यह कहकर उन्हें टहला दिया कि बाद में आना।पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई नहीं की थी। एसीपी ताजगंज सैयद अरीब अहमद ने बताया कि आरोपित को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया गया है। भागने के दौरान उसके पैर में गोली लगी।
TagsUPनर्सगोली मारनेशख्समुठभेड़गिरफ्तार UPnurseshotpersonencounterarrested जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





