उत्तर प्रदेश

UP News: केमरी में किशोर लापता, पुलिस ने की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज

Bharti Sahu 2
27 Oct 2024 11:37 AM IST
UP News:  केमरी में किशोर लापता, पुलिस ने की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज
x
UP News: नैनीताल के भीमताल थाने के खुटिया खाल कुलोरी चूड़ीगाड़ गांव निवासी किशन चंद 12 अक्तूबर को अपने बेटे घनश्याम (16) जो मानसिक रूप से कमजोर है, को लेकर इलाज के लिए केमरी में अपनी बहन के घर आया था। लेकिन, रात अधिक होने के कारण वह अपनी बहन के घर रुक गया। 16 अक्तूबर को किशोर अपने चाचा ओमप्रकाश शर्मा के साथ खेत पर पानी की मोटर छोड़ने के बाद अपनी मौसी के घर वापस लौटा। तभी रास्ते में अचानक वह कहीं गायब हो गया। 26 अक्तूबर तक घनश्याम का कुछ पता नहीं चला। इस संबंध में थाने में तहरीर दी गई।
Next Story