उत्तर प्रदेश

UP News: सड़क दुर्घटना में घायल किशोर की मौत

Bharti Sahu 2
20 Oct 2024 11:23 AM IST
UP News: सड़क दुर्घटना में घायल किशोर की मौत
x
UP News: गंभीरपुर थाने के लखमीपुर गांव के पास दो बाइकों की टक्कर में घायल किशोर की शनिवार को वाराणसी में इलाज के दौरान मौत हो गई। डिवाइडर पार करते समय बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी थी। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के अछिछी गांव निवासी 17 वर्षीय सुमित कुमार पुत्र रामजनम व 20 वर्षीय निखिल कुमार गुरुवार को मेला देखकर लालगंज से घर जा रहे थे। लखमीपुर गांव के पास टूटे डिवाइडर से वे सड़क पार कर रहे थे।
इस दौरान गंभीरपुर थाना क्षेत्र के उमरीश्री निवासी 30 वर्षीय जितेंद्र सरोज अपने दो दोस्तों के साथ मेला देखने लालगंज जा रहे थे। दोनों की बाइकों में टक्कर हो गई। हादसे में सभी घायल हो गए। सुमित कुमार का इलाज वाराणसी के ट्रामा सेंटर में चल रहा था। शनिवार की सुबह उसकी मौत हो गई।
Next Story