उत्तर प्रदेश

UP News: करंट लगने से किशोर की मौत

Bharti Sahu 2
8 Oct 2024 10:04 AM IST
UP News:  करंट लगने से किशोर की मौत
x
UP News: आयोध्या के तारुन थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत रामदासपुर में घर में लगे बिजली के बोर्ड में उतर रहे करंट की चपेट में आने से एक किशोर की मौत हो गई। राघवराम ने बताया कि सोमवार की सुबह 8:30 बजे उनका बेटा अरुण वर्मा 17 वर्ष मकान के अंदर लगे कमरे के बोर्ड में पंखे का प्लग लगा रहा था। प्लग में विद्युत करंट उतर आया और इसकी चपेट में बेटा आ गया। उसे सीएचसी तारुन ले आए। जहां मौजूद चिकित्सक ननकूराम ने किशोर को मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक सुमित श्रीवास्तव ने बताया कि मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
Next Story