उत्तर प्रदेश

UP News: मासूम के लिए झूला बना मौत का जाल

Bharti Sahu 2
22 Sept 2024 6:22 AM IST
UP News: मासूम के लिए झूला बना मौत का जाल
x
UP News: नबीपनाह गांव में रहने वाले किसान मुसीर शनिवार को काम पर गए थे। घर पर उनकी पत्नी और तीन बच्चे थे। दोपहर पत्नी छत पर थीं। निहाल कमरे में छत के कुंडे में पड़ा झूला झूल रहा था। उसे दो छोटे भाई घर के बाहर खेल रहे थे। इस बीच झूला झूलते समय गर्दन में रस्सी फंसने से निहाल की मौत हो गई। आनन फानन गर्दन से रस्सी हटाकर बेटे को निकाला। उसके शरीर में कोई हरकत न देखकर वह चीखने लगी। इस बीच पड़ोसी भी आ गए। सूचना मिलते ही मुसीर भी खेतों से घर पहुंचे। माल थाने से पुलिस पहुंची। घटनास्थल का निरीक्षण किया शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।निहाल की मां करीब दोपहर एक बजे छत पर गई थी। उन्होंने बताया कि छत पर कुछ काम कर रही थी। वह करी एक घंटे बाद नीचे उतरी। निहाल को घर में देखकर उसे कई आवाजे दी भागकर कमरे में गई तो वहां निहाल की गर्दन झूले की रस्सी में फंसी देखी।
Next Story