उत्तर प्रदेश

UP News: सड़क हादसे में चीनी मिल के फोरमैन की मौत

Bharti Sahu 2
23 Sept 2024 11:32 AM IST
UP News: सड़क हादसे में चीनी मिल के फोरमैन की मौत
x
UP News: पीलीभीत शहर की रामनगर कॉलोनी के 58 वर्षीय झिरमल सिंह बीसलपुर चीनी मिल में फोरमैन के पद पर कार्यरत थे। सोमवार की सुबह वह मोटरसाइकिल से घर से बीसलपुर चीनी मिल ड्यूटी जा रहे थे। उनके साथ पत्नी जसवीर कौर बैठी हुई थी। टेंपो की टक्कर से बाइक सवार चीनी मिल के फोरमैन की मौत हो गई। जबकि उनकी पत्नी घायल हुई। उन्हें कस्बा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद परिवार में चीख पुकार मची रही।
Next Story