- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP News: कार और डंपर...
उत्तर प्रदेश
UP News: कार और डंपर की टक्कर में सब इंस्पेक्टर की मौत, एक घायल
Sarita
18 Jan 2025 9:16 AM IST

x
UP News: बस्ती जिले में कार और डंपर की टक्कर में एक पुलिस उपनिरीक्षक की मौत हो गई और एक हेड कांस्टेबल घायल हो गया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि उपनिरीक्षक हरि नारायण मिश्रा (57) गोरखपुर से कार द्वारा पैकोलिया थाने आ रहे थे, तभी हर्रैया क्षेत्र में हर्रैया-बभनान मार्ग पर उनकी कार एक डंपर से टकरा गई।
उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना में मिश्रा की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि कार चला रहे हेड कांस्टेबल राम कुमार दुबे घायल हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि मिश्रा पैकोलिया थाने में तैनात थे। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
TagsUPकारडंपरटक्करमौतcardumpercollisiondeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





