उत्तर प्रदेश

UP News: नहाने गए छात्र की घाघरा में डूबकर मौत

Bharti Sahu 2
16 Nov 2024 8:41 AM IST
UP News: नहाने गए छात्र की घाघरा में डूबकर मौत
x
UP News: महराजगंज थाना क्षेत्र के मल्हपुरवा के पास शुक्रवार की सुबह कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान करने गए छात्र की घाघरा नदी में डूबने से मौत हो गई। वह अपने परिवार के साथ नहाने गया था। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। गोरखपुर जिले के गोला थाना क्षेत्र के हटवा दुबे का पूरा गांव निवासी 20 वर्षीय दीपक दुबे बचपन से ही महराजगंज थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव में अपने ननिहाल में रहता था। वह एक निजी कॉलेज में बीए तृतीय वर्ष का छात्र था।
शुक्रवार को कार्तिक पूर्णिमा पर वह अपने परिवार के साथ घाघरा नदी में स्नान करने मल्हपुरवा गांव गया था। इस दौरान गहरे पानी में चले जाने से वह डूब गया। नदी में नहा रहे लोगों ने करीब आधे घंटे तक तलाश कर शव बाहर निकाला। लोग दीपक को डॉक्टर के पास ले गए। यहां जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया। वह तीन भाई और एक बहन में दूसरे नंबर पर था। उसकी मौत के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Next Story