उत्तर प्रदेश

UP News: आवारा कुत्तों ने मासूम को नोच-नोच कर मार डाला

Bharti Sahu 2
25 Sept 2024 7:39 AM IST
UP News:  आवारा कुत्तों ने मासूम को नोच-नोच कर मार डाला
x
UP News: संभल जिले में आवारा कुत्तों का आतंक देखने को मिला है. यहां कुत्तों का झुंड एक 6 साल के मासूम के ऊपर टूट पड़ा और उसकी नोच-नोच कर जान ले ली. इकलौते बेटे की मौत के बाद परिजनों के बीच मातम पसर गया है. ग्रामीण आक्रोशित हैं और इन आवारा कुत्तों को पकड़वाने की मांग कर रहे हैं. मृतक बच्चे की पहचान शान मोहम्मद निवासी शाहपुर सिरपुड़ा के रूप में हुई है. वह गांव में ही कक्षा तीन में पढ़ता था घटना वाले दिन यानी मंगलवार को शान मोहम्मद की तबियत ठीक नहीं थी. वह स्कूल भी नहीं गया था, जबकि मां
अफशीन सात
वर्षीय बेटी आयत को स्कूल छोड़ने गई थीं. दोनों के घर से जाते ही शान घर से बाहर निकल गया और नजदीक ही आम के बाग में चला गया.
इसी दौरान कुत्तों का एक झुंड वहां आ धमका और मासूम पर अटैक कर दिया. बच्चों की चीखें सुनकर ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े और उन्होंने बमुश्किल कुत्तों को वहां से भगाया. आनन-फानन में उसे तत्काल लेकर सीएससी असमोली पहुंचे. लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया है|
Next Story