उत्तर प्रदेश

UP News: चंबल नदी में तलाश की गई, नहीं मिला युवक

Bharti Sahu 2
6 Sept 2024 9:10 AM IST
UP News: चंबल नदी में तलाश की गई, नहीं मिला युवक
x
UP News: खेड़ा राठौर के नंदगवां घाट पर बुधवार को सुबह 11 बजे चंबल नदी में दोस्तों के साथ नहाते समय डूबे जैतपुर के रैपुरा दीक्षित गांव के सनी (18) का दूसरे दिन भी शव नहीं मिला। नंदगवां से मुकुटपुरा तक मोटरबोट से युवक की तलाश की गई। उसे मगरमच्छ द्वारा नदी में खींचकर ले जाने का अंदेशा जताया जा रहा है। जैतपुर के रैपुरा दीक्षित गांव के सनी पुत्र भिखारीलाल अपने गांव के दोस्त योगेश, पंकेश और आगरा के रिश्तेदार सुनील के साथ बुधवार सुबह चंबल नदी के नंदगवां घाट पर नहा रहे थे। नहाते समय सनी गहरे पानी में डूबा तो उसके दोस्त मौके से भाग निकले थे।
खेड़ा राठौर के थानाध्यक्ष ने बताया कि बुधवार और गुरुवार को चंबल नदी में पैदल गस्त कर और मोटरबोट के जरिए सनी की तलाश की गई। लेकिन, सुराग नहीं लगा है। मगरमच्छ द्वारा उसको नदी में खींचकर ले जाने की आशंका है।
Next Story