- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP News : सपा सांसद के...
UP News : सपा सांसद के बयान पर बवाल, राणा सांगा समर्थकों ने किया विरोध

यूपी | समाजवादी पार्टी के सांसद रामजी सुमन के राणा सांगा को लेकर दिए गए बयान पर विवाद गहरा गया है। उनके बयान से नाराज संगठनों और समर्थकों ने जगह-जगह प्रदर्शन कर पुतले फूंके और एफआईआर दर्ज कराने के लिए तहरीर दी।
क्या कहा सपा सांसद ने?
रामजी सुमन ने एक सभा में राणा सांगा को लेकर विवादित टिप्पणी की, जिसके बाद उनका बयान वायरल हो गया। इसके विरोध में इतिहास प्रेमी, क्षत्रिय संगठनों और कई हिंदू संगठनों ने कड़ा ऐतराज जताया।
विरोध प्रदर्शन और कानूनी कार्रवाई
बयान के बाद राज्यभर में विरोध शुरू हो गया। गुस्साए लोगों ने सांसद के पुतले फूंककर नारेबाजी की और उन पर इतिहास के अपमान का आरोप लगाया। कई स्थानों पर सांसद के खिलाफ तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की गई।
सपा सांसद की सफाई
विवाद बढ़ने पर रामजी सुमन ने सफाई देते हुए कहा कि उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उनकी मंशा किसी का अपमान करने की नहीं थी।
बढ़ सकती है मुश्किलें
हालांकि, विरोधियों का कहना है कि यदि सांसद ने माफी नहीं मांगी, तो प्रदर्शन और तेज किया जाएगा। प्रशासन भी स्थिति पर नजर बनाए हुए है और शांतिभंग की आशंका के चलते संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।





