- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP News: पीएचडी छात्रा...
उत्तर प्रदेश
UP News: पीएचडी छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
Bharti Sahu 2
11 Oct 2024 8:20 AM IST

x
UP News: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) कानपुर में पीएचडी की पढ़ाई कर रही 28 वर्षीय एक छात्रा ने बृहस्पतिवार को छत के हुक से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली| आईआईटी कानपुर में पिछले एक वर्ष में आत्महत्या का यह चौथा मामला है। पुलिस को दोपहर करीब 12 बजे पीएचडी छात्रा द्वारा आत्महत्या करने की सूचना मिली।
कानपुर के सनिगवां की रहने वाली प्रगति खरया संस्थान में पृथ्वी विज्ञान में पीएचडी कर रही थीं। अधिकारी ने बताया कि कमरे से एक सुसाइड नोट बरामद किया गया है, जिसमें छात्रा ने अपने इस कदम के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया। उन्होंने बताया कि छात्रावास के कमरे से मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है, जिससे पुलिस को आत्महत्या के पीछे के रहस्य को सुलझाने में मदद मिल सकती है। आत्महत्या के पीछे के संभावित कारणों का खुलासा प्रारंभिक जांच और अन्य औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद ही हो पाएगा। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मौत की परिस्थितियों की जांच करने के लिए पुलिस की एक फोरेंसिक टीम ने परिसर का दौरा किया है और संस्थान कारण का पता लगाने के लिए पुलिस जांच के परिणामों की प्रतीक्षा कर रहा है।
TagsUPपीएचडीछात्राआत्महत्या UPPhDstudentsuicide जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





