- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- UP News:धान भरी...
उत्तर प्रदेश
UP News:धान भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली और बाइक की टक्कर,मौत
Bharti Sahu 2
17 Oct 2024 11:51 AM IST

x
UP News: शाहजहांपुर-निगोही मार्ग पर गांव सतवां खुर्द के पास बुधवार सुबह 4:45 बजे धान से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। बाइक सवार थाना कांट के गांव कुर्रियां कलां निवासी राघवेंद्र कुमार (22) पुत्र वेद प्रकाश की मौके पर ही मौत हो गई। राघवेंद्र पीलीभीत में एक निजी कंपनी में एजेंट का काम करता था। बुधवार तड़के वह अपने गांव से पीलीभीत जाने के लिए बाइक से अकेला ही निकला था। शाहजहांपुर पार करने के बाद वह निगोही रोड पर सतवां खुर्द के पास पहुंचा, तभी सामने से धान से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली आ गई। दोनों वाहनों में भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार राघवेंद्र की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसके मोबाइल, आधार कार्ड आदि से उसकी पहचान कर परिजनों को सूचना दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया है।
TagsUPधानट्रैक्टर-ट्रॉलीबाइकटक्करमौत UPPaddyTractor-trolleyBikeCollisionDeath जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





